सबलगढ़: अस्पताल में एक डॉक्टर के भरोसे 500 मरीज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से इमरजेंसी ड्यूटी भी मुश्किल
सबलगढ़ के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित है। आलम यह है कि अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 7 पद खाली हैं, वहीं हड्डी, नाक-कान-गला और हार्ट रोग जैसे विशेषज्ञों के पद भी पिछले 6 साल से नहीं भरे गए हैं अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं