अमरिया: अमरिया क्षेत्र में सपा पदाधिकारियों ने पीडीए के तहत बूथ स्तरीय बैठक में की चर्चा
अमरिया क्षेत्र मे बृहस्पतिवार को 4 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए पंचायत के अंतर्गत शहर विधानसभा के भौनी एवं धुंधरी में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तरीय पंचायत का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा समाजवादी सरकार की वापसी एवं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प के साथ अभियान जारी रहेगा।