कहरा: सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर में नवविवाहिता ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Kahara, Saharsa | Mar 31, 2025 सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड 19 में एक नव विवाहिता ने पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मिथिलेश कुमार की पत्नी श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात मृतका के पति घर पर नहीं थे। मृतका ने अपने पति को फोन करके घर आने के लिए कहा जिस पर दोनों के बीच बहस और गाली गलौज हुई थी।