मुरैना: ग्राम खड़ियार में अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा ने श्री ठाकुर जी महाराज के साथ रचाई शादी
Morena, Morena | Apr 26, 2026 ग्राम खड़ीयार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है। जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर न पूरे विधि विधान और वैदिक रीति रिवाज के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया ।यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आयोजित किया गया।