सोहागपुर: शहडोल जिले की पुलिस ने 22 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 136 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 22 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 136 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद की गई है। जहां 22 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है।