सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 187 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 187 वाहनों का चालान काटकर 68100 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है जहां 187 चालान काटे गए हैं।