पाकरटांड: 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा द्वारा पाकरटांड में कार्यकर्ताओं के साथ किया योग
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार की सुबह 8:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पाकरटांड स्थित मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ योग शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कई तरह के आसन प्राणायाम करते हुए योग के फायदे आदि चीजों को सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया ।मौके पर कहा गया कि योग को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है।