अकोढ़ी गोला: दैनिक साक्षात्कार में सात मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए गए निर्देश
दैनिक साक्षात्कार में सात मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी, रोहतास ने कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल सात आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।