चायल: फरीदपुर में नशे में ग्राम प्रधान का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप और लोगों में नाराजगी
ग्राम पंचायत फरीदपुर सुलेम के ग्राम प्रधान का नशे की हालत में सोशल मीडिया पर वीडियो शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरम हो गया है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर नाराजगी जताई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधान सार्वजनिक जीवन में इस तरह की हरकत कर रहे हैं, जो पद की गरिमा के खिलाफ है!