बलिया: जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेश पर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से हुई बैठक
Ballia, Ballia | Apr 30, 2026 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेश पर आगामी 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार की सुबह 1 बजे एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।