नानपारा: नानपारा में SDM अमित यादव के नेतृत्व में मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश
नानपारा कोतवाली में शनिवार को मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी (SDM) अमिता यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन, पुलिस और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ताजियादारों से शासन की मंशा के अनुरूप त्योहार संपन्न कराने की अपील की।