बरेली: 43 यूकेलिप्टिस के पौधे काटे, विरोध करने पर बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी, SSP बरेली से इंसाफ की गुहार लगाई
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में यूकेलिप्टिस के पौधे काटने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित आकाश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि पड़ोसी खेत मालिक और उसके परिजनों ने उनके खेत में लगे 43 यूकेलिप्टिस के पौधों को रात में काटकर नष्ट कर दिया। पीड़ित के अनुसार, करीब आठ महीने पहले उसके पिता ने खेत में 300 यूकेलिप