पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में मौसम हुआ सुहाना, भीमसेनी एकादशी पर पर्यटकों ने उठाया बारिश का लुत्फ
गुरुवार 5 बजे अमरकंटक में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का माहौल सुहाना बना दिया। भीमसेनी एकादशी के अवसर पर अमरकंटक पहुंचे पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच मनोहारी प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया। बारिश के बाद पहाड़, हरियाली और बादलों से घिरा अमरकंटक का नजारा और भी आकर्षक दिखाई दिया।