खंडवा: करोड़ों खर्च, फिर भी धंसा हाईवे! इंदौर-एदलाबाद परियोजना पर बवाल
खंडवा। भारतमाला परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर बासवां के निकट खिरकिया नदी पर निर्मित पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पहले ही पुलिया की स्लैब धंस गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इधर निर्माण एजेंसी द्वारा भा