हरसूद: जन कल्याण शिविर में मंत्री शाह ने शासकीय कर्मचारियों को गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही
Harsud, Khandwa | Jun 14, 2026 जनपद पंचायत हरसूद में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग हुआ। समापन अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने, उनका निराकरण करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने की बात कही।