भिवानी: बवानी खेड़ा विधानसभा ईवीएम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 3 कर्मचारियों/अधिकारियों को नोटिस जारी: आरओ
अतिरिक्त उपायुक्त एवं बवानी खेड़ा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी हर्षित कुमार ने ईवीएम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 3 अधिकारियों/कर्मचारियों को नोटिस जारी किया हैं। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें पोलिंग पार्टी नंबर 10 की रेखा पंवार, पोलिंग पार्टी 41 के वीरेंद्र व पोलिंग पार्टी 46 की श्वेता शामिल है।