भिवानी: सेशन जज देशराज चालिया ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था का लिया जायज़ा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व डीआर चालिया, प्राधिकरण के सचिव-कम-सीजेएम पवन कुमार व मीता कोहली सीजेएम ने स्थानीय बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण कर आश्रम द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेशन जज ने आश्रम के बच्चो का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।