भिवानी: भिवानी सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, केस दर्ज
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव शिमलीबास निवासी नवीन ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी करता है। उसका पिता सुखबीर उनके पड़ोसी अजय की बाइक पर निजी काम से भिवानी जा रहा था। जब वह टिटानी और हेतमपुरा के बीच में होटल के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता बाइक से गिरकर चोटिल हो गया।