बिल्हौर: चौबेपुर में युवती से मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए
चौबेपुर में एक युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात 10:00 बजे उसके घर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पिता ,भाई और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी जिसके बाद शनिवार 3:00 बजे पुलिस कमिश्नर ने चौबेपुर थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।