पटना ग्रामीण: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बाहर लाइब्रेरियन का प्रदर्शन, नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट के बाहर भारी संख्या में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे लाइब्रेरियन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सभी अभ्यार्थियों का कहना था की उनकी भी पात्रता परीक्षा हो और इसके लिए जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट में ताला लगा दिया गया था।