बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन पर सीमेंट के बने गड्ढे में बच्ची के गिरने का मामला, जीआरपी ने साइड इंजीनियर पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 16, 2024 मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास 8 फरवरी को ओएचई लाइन के लिए बनाए गए सीमेंट के गड्ढे में 12 वर्षीय बच्ची आशिका गिरने से फस गई थी, जिसको निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करना पड़ी और बच्ची को निकालने में 4 घंटे का समय लग गया। जीआरपी ने मामले की जांच के बाद आरोपी साइड इंजीनियर सोनू सराठे निवासी भोपाल पर एफआईआर दर्ज की है