बीना: बड़ी बजरिया सहित नगर भर में नगर पालिका एवं पुलिस के द्वारा हटाया जाएगा अतिक्रमण, समझाइश के बाद भी सड़कों पर अतिक्रमण जारी
Bina, Sagar | Feb 15, 2024 नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के द्वारा जल्द ही नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तैयारी है और जो दुकानदार समझाइश के बाद अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे दुकानदारों पर भारी भरकम जुर्माने लगाया जाएगा और उनका सामान जब्त किया जाएगा। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें और सामान दुकान के अंदर ही रखें।