बीना: गांधी वार्ड स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर डामरीकरण का लोगों ने रोका कार्य, पहले एप्रोच रोड बनाने की मांग
Bina, Sagar | Feb 15, 2024 गांधी वार्ड में रेलवे बाईपास पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण पर है, लेकिन कंपनी द्वारा ना तो एप्रोच रोड का निर्माण किया गया और ना ही नाली का और कंपनी द्वारा ओवर ब्रिज पर डामरीकरण किया जा रहा है। एप्रोच रोड नहीं बनने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष ओवर ब्रिज पर पहुंच गए और डामरीकरण कार्य को रुकवा दिया।