बिदुपुर प्रखंड के चेचर स्थित इन्द्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन भारत ब्लड बैंक की सात सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।स्कूल में प्रशांत कुमार और रितेश कुमार पिछले तीन वर्षों से लगातार रक्तदान कार्यक्रम का संचालन करते आ रहे हैं। उनकी पहल पर हर वर्ष 20 से 25 यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है,।