सुसनेर: डग रोड: नप के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फीता काटकर किया उद्घाटन
आज शनिवार के शाम को 4:30 बजे डग रोड़ पर नप के नवीन भवन का नगरीय प्रशासन मंत्री केलाश विजयवर्गीय, आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, आगर विधायक मधु गहलोत एवं नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने फीता काटकर कर लोकार्पण किया इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।