रसूलाबाद: कहिंजरी स्थित भीखदेव मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 घायल, गंभीर हालत में एक कानपुर रेफर
रसूलाबाद शिवली मार्ग पर कहिंजरी भीखदेव गांव के मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।जिसमे में 2 लोग घायल हो गए। मकरंदपुर कहिंजरी निवासी नरेश पुत्र रामस्वरूप बाइक से चारा लेकर खेत से मुख्य मार्ग पर आ रहे थे। बजाज एजेंसी के सामने मोड़ पर कानपुर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमे नरेश गंभीर घायल हो गए।