झारखंड क्षत्रिय संघ ने यूजीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 के विरोध में गुरुवार 2:00 जमशेदपुर में प्रदर्शन किया। संघ ने इसे छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि ड्राफ्ट में भेदभाव की परिभाषा अस्पष्ट है, जिससे निर्दोष छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा बढ़ सकता है।