मुरैना नगर: जिला अस्पताल में घायल युवक तड़पता रहा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पुलिस ने कराया भर्ती
मुरैना जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां युवक इलाज के लिए तड़पता रहा और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद घायल के परिजनों ने हंगामा कर दी और सूचना मिलते ही स्टेशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में लेकर सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।