चक्रधरपुर: खरना पर चक्रधरपुर बाजार में रौनक, फलों की बढ़ती कीमतों से व्रती चिंतित
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना के अवसर पर चक्रधरपुर के बाजारों में फल एवं पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिलीl छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद तैयार करने के साथ रविवार को होने वाले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियां कीl