सैदपुर: भितरी में दर्दनाक हादसा, बेटी-दामाद के घर आए वृद्ध की छत से गिरकर हुई मौत, परिजनों में कोहराम, मौत का वीडियो हुआ वायरल
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित भितरी में बीती देररात हुई एक दर्दनाक घटना में बेटी की ससुराल आए बिहार के आरा निवासी 58 वर्षीय मन्नू चौधरी की छत से गिरकर हृदयविदारक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।