राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।
मैराथन के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं बिरसा हॉस्पिटल की ओर से सेकंड रनर-अप प्रतिभागी को ₹5,000 की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई। इस दौरान कन्हैया कुमार ने शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
📍 Ranchi Club TV पर देखिए झारखंड और देश की ताज़ा, भरोसेमंद और तथ्य आधारित खबरें।
#Ranchi #Jharkhand #StudentsMarathon #ChhatronKiGoonj #KanhaiyaKumar Congress NSUI BirsaHospital Education StudentNews RanchiNews
Kanke, Ranchi | Jul 14, 2026