डोलरिया: डोलरिया में पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, हेलमेट और रिफ्लेक्टर को लेकर लोगों को किया जागरूक
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डोलरिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की समझाइश दी।