हनुमानगढ़: जंक्शन में महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को हनुमानगढ़ कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में महिला मनजीत कौर की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों का पुलिस ने रिमांड मंजूर करवाया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक महिला के साथ अपने पिता की जान पहचान होने के कारण नाराज थे, और इसी के चलते अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।