उचकागांव: हरियाणा पुलिस ने ₹7 करोड़ के साइबर फ्रॉड में मीरगंज से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
हरियाणा के साउथ गुरुग्राम साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 7 करोड़ रुपए के बड़े साइबर फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी की तलाश में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव में छापेमारी की। मीरगंज पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में आरोपी विशाल उर्फ विवेक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर साइबर ठगी के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है।