उचकागांव: बकरीद पर्व को लेकर मीरगंज पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की स्पॉट मीटिंग
मीरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बकरीद पर्व के मद्देनजर मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप, फतेहपुर समेत कई स्थानों पर गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब स्पॉट मीटिंग की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की सलाह दी।