पिथौरा: गोंडबहाल में नशा मुक्ति अभियान की दूसरी वर्षगांठ, 21 गांवों की एकजुटता से अवैध शराब बिक्री में कमी
ग्राम गोंडबहाल में नशा मुक्ति अभियान की दूसरी सालगिरह पर महापंचायत हुई। 21 गांवों की संयुक्त कोशिश से अवैध शराब की बिक्री में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने इस अभियान को पूरे प्रदेश में फैलाने की अपील की है।