🚨ऋषिकेश अस्पताल की इमरजेंसी में महिला ने डॉक्टर से गाली-गलौज कर फेंकी पानी की बोतल; वीडियो वायरल
ऋषिकेश के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 25 अक्टूबर की रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया। तपोवन क्षेत्र से 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाई गई महिला ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। विरोध करने पर महिला ने डॉक्टर की ओर पानी की बोतल भी फेंक दी।
सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने महिला को समझाया। इस दौरान महिला ने नशे में होने की बात स्वीकार करते हुए अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
अस्पताल कर्मी द्वारा रिकॉर्ड किया गया घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Dehradun, Dehradun | Oct 31, 2026