बिसौली: पेंपल गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल गांव में बाजार से लौट रहा एक युवक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गर्जना के साथ गुरुवार को शाम 6 बजे करीब आकाशीय बिजली एक मकान के ऊपर आ गिरी। जिससे मकान का लेंटर का छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा। छज्जा गिरने से युवक राजकमल पुत्र जय सिंह निवासी पेंपल को गंभीर चोटें आईं।