बांका: ओढ़नी डैम के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी
Banka, Banka | Apr 3, 2026 बांका के ओढ़नी डैम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए।जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मिल्की गांव निवासी अविनाश कुमार और मगनिया निवासी विद्यासागर बाइक से बांका आ रहे थे इस दौरान ओढ़नी डैम के पास बाइक एक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गई।जिसमें दोनों बाइक से गिरकर जख्मी हो गए