धमतरी: धमतरी में फायरिंग के दौरान नगर सैनिक का जवान गंभीर रूप से घायल हुआ
बता दे की धमतरी नगर सेनानी कार्यालय में नगर सैनिक जवानों का 25 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से नगर सैनिक के जवान आए हुए है। वही प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज सोमवार को दोपहर करी फायरिंग रेंज मरा देव में फायरिंग करते समय नगर सैनिक का जवान चौबे लाल टंडन घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया है।