दुर्गावती: कोट्सा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में महिला और बच्ची सहित चार लोग घायल
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट्सा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनो पक्ष से महिला बच्ची सहित कुल चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से मो राजू शाह, कुरैशी बीबी, गोल्डन बानो तो वही दूसरे पक्ष से सुभान शाह घायल हो गए। सभी घायलों का रविवार की शाम 6:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पर इलाज किया गया।