कन्नौज: जिले में अभियान के दौरान 14 दिन के भीतर पकड़े हुए 1312 निराश्रित गोवंश।
विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को 90 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया। इस अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को हुई थी। जिले में अब तक कुल 14 दिनों में 1312 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला भेजा जा चुका है। मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।