कन्नौज: दर्पण पोर्टल पर फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले जिले के 900 विद्यालयों को बीएसए विभाग ने जारी किया नोटिस
दर्पण पोर्टल पर फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों को बड़ी संख्या में नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सीएम डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) पर प्रगति खराब मिलने के कारण बीएसए को फटकार लगाई थी वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 900 विद्यालय जिनके कारण विभाग की छवि खराब हुई उन सभी विद्यालयों को नोटिस भेजा गया है।