बेरमो: करगली बैंक के पीछे नारकीय स्थिति, जलजमाव से महामारी फैलने की आशंका
Bermo, Bokaro | May 8, 2026 बेरमो प्रखंड के करगली बाजार में बैंक के पीछे रहने वाले दर्जनों परिवार इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शुक्रवार समय लगभग डेढ़ बजे स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। नालियों में इतना कचरा और सिल्ट जमा है कि सफाई के 'पहले' और 'बाद' की स्थिति में कोई खास अंतर नजर नहीं आ रहा।