अमरपाटन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3, नादन टोला पड़क्का में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 80 वर्षीय साधू कोल, सुशीला कोल और शुभम कोल मलबे में दबते-दबते बच गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन मे बारिश से कच्चा मकान ढहा, 80 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन लोग बाल-बाल बचे, पीएम आवास नहीं मिलने का आरोप - Raghurajnagar Nagareey News