बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, एसएसपी से की शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र करेली में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था ।मारपीट की घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थी। लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं कि ।पीड़ित ने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।