बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के सोहरा कला में मजदूरी मांगने पर दबंगों ने की मारपीट
फरीदपुर थाना क्षेत्र के सोहरा कला में मजदूरी मांगने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थी लेकिन थाना पुलिस में कोई कार्यवाही नहीं की। मामले में एसएसपी बरेली में तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।