विदिशा नगर: बेहोश कर अपहरण का मामला,रविवार दोपहर पीडित ने कोतवाली मे दिया आवेदन,शनिवार सुबहअपहरण की कही बात,देररात चंगुल से भागे
रविवार दोपहर को कोतवाली थाने मे शिवधाम कॉलोनी निवासी दिनेश यादव और परिवार के साथ पड़ोसियों ने लिखित आवेदन दिया। जिसमें बताया गया कि दिनेश से शनिवार सुबह पता पूछने के दौरान कुछ लोगों ने बेहोश कर उसका अपहरण किया था। शनिवार देररात को बामुश्किल वह उनके चंगुल से छूटकर भागा। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। मामले को पुलिस ने संदिग्ध बताया।