विदिशा नगर: रविवार शाम 6बजे पेढी चौराहे पर चाय की दुकान मे गैस लीक होने से सिलेडर और दुकान मे लगी आग,दुकानदार झुलसा,जिलाअस्पताल भेजा
रविवार शाम को पेढ़ी चौराहे पर चाय की दुकान में गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर और दुकान में आग लग गई। दुकान पर मौजूद दुकान संचालक संजय उर्फ संजू बलेचा इसमें झुलस गए। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर पंचनामा बनाया। आग की वजह से पूरे चौराहे पर फैली दहशत।