पिपरई: खिरिया चक्क में 70 वर्षीय वृद्ध और उसके परिवार के लोगों के साथ दबंगों ने की मारपीट, पिपरई पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार खिरिया चक्क निवासी जाकिर खान उम्र 70 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की रविवार को रात लगभग आठ बजे गांव के ही ईरशाद, सिलामुद्दीन, ईदरीस और फीरोज खान ने रंजिश के चलते उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है।